फोटो जरूरी! पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सुनील छेत्री को किया साइड, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा- देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: रविवार को कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए डूरंड कप (Durand Cup) के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु एफसी ने मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC) को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप का खिताब हासिल किया है। लेकिन, इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का है। 

    दरअसल, मैच के बाद जब ट्रॉफी दी जा रही थी उस समय बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) मंच पर मौजूद थे। जहां फोटो सेशन हो रहा था। उस समय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एलए गणेशन (West Bengal Governor L. Ganesan) फोटो खिंचवाते समय सुनील छेत्री को साइड करते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    इंटरनेट पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैंस का गुस्सा फुट गया। लोगों ने राज्यपाल की आलोचना करना शुरू कर दिया है। फैंस के अलावा कई सेलिब्रिटीज ने भी इसपर कमेंट किया है। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यह शर्मनाक है।

    वहीं, कुछ फैंस ने यह भी लिखा कि, यह किस तरह का व्यवहार है, वह एक खिलाड़ी है। खिलाड़ी का सम्मान करना ज़रूरी है। कुछ फैन्स ने कहा कि उन्हें सुनील छेत्री और भारतीय फुटबॉल से माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

    https://twitter.com/shafipvulm/status/1571553273882058754 

    वहीं, अगर मैच की बात करें तो, पहले बेंगलुरु की ओर से ही गोल दागा गया था, 10वें मिनट में शिवा शक्ति ने बेंगलुरु के लिए गोल किया। उसके बाद मुंबई ने एक गोल किया। हालांकि, उसके बाद मुंबई वापसी नहीं कर पाई और अंत में बेंगलुरु के लिए एलन कोस्टा ने गोल किया और 2-1 से टीम की जीत हुई।