पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन ने देश के सम्मान के लिए पाकिस्तान जाने से किया था इनकार

    Loading

    नई दिल्ली : देश का खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। आज हम ऐसे ही एक शानदार महिला क्रिकेटर के बारे में आपको बताने जा रहे है। जब बात हमारे राष्ट्र की हो तो राष्ट्र का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। ऐसी ही एक घटना देश की पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी अंजू जैन की है।

    आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको उनसे जुड़ी एक खास बात बताने जा रहे है। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी अंजू जैन का जन्म 11 अगस्त 1974 को हुआ था। तो चलिए जानते है की पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी अंजू जैन के बारे में….. 

    जब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की अंजू जैन बतौर कोच नियुक्त की गई थी तब अंजू जैन ने देश के सम्मान को बरकरार रखते हुए टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने से इंकार कर दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी अंजू जैन को 26 अक्टूबर 2019  से 5 नवंबर तक पाकिस्तान में होने वाले तीन टी-20 और दो वन डे मैचों के सीरीज के लिए बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। 

    लेकिन अंजू ने इस मौके को न स्वीकारते हुए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। तब उनकी जगह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व मुख्य कोच दीपू रॉय चौधरी को महिला टीम के साथ पाकिस्तान भेजने का फैसला किया गया था। आपको बता दें कि  47 वर्षीय पूर्व वेटकीपर और बल्लेबाज अंजू जैन अपने करियर में भारत के लिए 8 टेस्ट और आपको बता दे की अंजू 65 वनडे अंतरराष्ट्रीय मंचों का हिस्सा रही है। वर कुल 65 मैच खेल चुकी है। अंजू ने अपने खेल द्वारा हमेशा देश का नाम  ऊंचा किया है इतना ही नहीं अंजू को एपीजे अब्दुल कलाम की और से अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।