प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    एंटवर्प (बेल्जियम). बेल्जियम की महिला हॉकी टीम ने दबदबा बनाते हुए शनिवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अमेरिका को 3-0 से हराया। बेल्जियम की 2020-21 अभियान में यह दूसरी जीत है। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। 

    अमेरिकी टीम प्रो लीग तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। कोविड-19 महामारी के कारण फरवरी 2020 के बाद अपना पहला प्रो लीग मैच खेल रही अमेरिकी टीम की ओर से पांच खिलाड़ियों ने पदार्पण किया।

    बेल्जियम की ओर से अबि राये ने दो गोल दागे जबकि टिफेनी डुकेसने ने एक गोल किया। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला यहां रविवार को खेला जाएगा। (एजेंसी)