गोल्ड स्टार उधम सिंह कुलार का जन्मदिन आज, भारत का वो खिलाड़ी जिसने ओलंपिक में जीता स्वर्ण और रजत पदक

    Loading

    नई दिल्ली: यदि कोई भारतीय हॉकी (Indian Hockey Team) के इतिहास को पीछे जाकर देखे तो स्वर्ण अक्षरों में आपको उधम सिंह (Udham Singh Kular) का नाम नज़र आएगा। आज यानी 4 अगस्त (Udham Singh Kular Birthday) को उसी हॉकी की शख्सियत का जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1928 में हुआ था। वह मूल रूप से संसारपुर, जालंधर, पंजाब, भारत के रहने वाले थे। उन्होंने ओलंपिक में बहुत से कारनामे किए हैं। उनका हॉकी में इतिहास काफी शानदार रहा है। वह भारतीय हॉकी के हीरो माने जाते थे।  उधम सिंह का पूरा नाम उधम सिंह कुलार था।  

    घरेलू हॉकी

    उधम सिंह के घरेलू हॉकी खेल की बात करें तो, उन्हें साल 1947 में कॉलेज हॉकी टीम का कप्तान चुना गया था। उसी वर्ष उन्हें पंजाब पुलिस में भी भर्ती किया गया था। 18 साल की अवधि के लिए उन्होंने पंजाब पुलिस के लिए खेला और कार्यकाल के दौरान दो बार टीम का नेतृत्व भी किया। इसके अलावा, उधम सिंह को 1954 में पंजाब की राज्य हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया था।

    अंतर्राष्ट्रीय हॉकी

    वहीं अगर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी की बात करें तो, उधम सिंह को वर्ष 1948 में लंदन ओलंपिक में अपना डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन उंगली की चोट के कारण वह मौका उनसे चूक गया। उन्होंने 1949 में अफगानिस्तान के खिलाफ हॉकी सीरीज में खेला, जिसमें भारत को जीत हासिल हुई। उधम ने रोम ओलंपिक 1960 और अपने चौथे और आखिरी टोक्यो ओलंपिक 1964 में खेला। रोम में, पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया, जबकि भारतीय टीम ने टोक्यो में पाकिस्तान से अपना स्वर्ण पदक उनसे वापस छीन लिया।  उधम सिंह लप वर्ष 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। 

    उधम सिंह के नाम कई पदक 

    उधम सिंह ने 1952 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हेलसिंकी, 1956 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मेलबर्न, 1960 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रोम और 1964 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक टोक्यो में तीन स्वर्ण जीते थे। इसके अलावा वह भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में एक रजत पदक भी हासिल कर चुके थे।

    भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी रहे उधम सिंह की 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने इस दुनिया को 23 मार्च 2000 में अलविदा कह दिया था।