हॉकी विश्व कप में भारत का जीत के साथ आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

    Loading

    राउरकेला: खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार भारत ने 15वें एफआईएच विश्व कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के पूल डी के मैच में स्पेन को 2 . 0 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बताये जा रहे नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम पर 20000 से अधिक दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले में भारत के लिये अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में दागा । ब्रेक के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

    उल्लेखनीय है कि, भारतीय टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही स्पेन पर हावी रही। इस जीत ने भारतीय टीम को अपने पूल में इंग्लैंड के साथ टॉप पर पहुंचा दिया है। इससे पहले, इंग्लैंड ने आज वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलते हुए अपने वेल्स को 5-0 के अंतर से हराया था।

    #HockeyWorldCup:

    🇮🇳 IND 2:0 ESP 🇪🇸

    India beat Spain 2-0 in their opening Pool D match in Rourkela. #HockeyIndia | #HWC2023 | #HockeyWorldCup2023 pic.twitter.com/mo2uaGmPvK

    — All India Radio News (@airnewsalerts) January 13, 2023

    भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

    स्पेन के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के लिए पहला गोल पहले क्वार्टर में अमित रोहिदास ने किया। यह गोल पेनल्टी कॉर्नर की मदद से खेल के 12वें मिनट में दागा गया। इसके बाद, हार्दिक सिंह ने खेल के 26वें मिनट में उन्होंने क्लासिकल फील्ड गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।   

     15 जनवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी 

    भारत को अगले मैच में 15 जनवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड से खेलना है जबकि आखिरी लीग मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ होगा।