India lose 4-5 in shootout after the match ended 3-3 in full-time against New Zealand
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली: मेजबान भारतीय टीम रविवार को हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। टीम इंडिया को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने हरा दिया। समय ख़त्म होने तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही इंडिया का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया है।

    बात करें मैच की तो पहले चार क्वार्टर में यानी मैच के निर्धारित समय में मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने 2 गोल किए और न्यूजीलैंड ने 1 गोल किया। तीसरे क्वार्टर में भारत और न्यूजीलैंड ने 1-1 गोल किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 1 गोल किया। इस तरह निर्धारित समय में मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।

     भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किये। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।  क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी।