
नई दिल्लीः ओमान में चल रहे एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप (Asia Hockey 5s World Cup) में जापान को 35-1 से हरा कर भारत (India vs Japan) ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में क्वालीफायर में एंट्री कर ली है। भारत ने मलेशिया को 7-5 से तो, जापान को 35-1 से शिकस्त दी है।
भारत के खिलाड़ियों ने दोनों मुकाबलों में कुल 35 गोल बनाए। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को गेंद मिलने का मौका ही नहीं दिया और लगातार अपने पास गेंद रख कर दूसरे टीम पर दबाव बनाए रखा। आपको बता दें, प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान लेते हुए भारत ने सेमीफाइनल (Semifinals) में अपनी जगह बना ली है। हॉकी जगत में भारत ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से उचा कर दिया है।
भारत-जापान मुकाबला
भारत और जापान के एक तरफी मुकाबले में भारत ने 35-1 से जापान टीम को धूल चटाई। भारत की ओर से मनिंदर सिंह ने 10 गोल किए, इसके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर ने पांच और गुरजोत सिंह ने भी पांच, सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल दागे। भारत ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए जापान टीम पर कोई रहम नहीं किया और पहले 5 मिनटों में शानदार 7 गोल दागे। जानकारी हो कि, जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया। भारतीय टीम ने तो जैसे इस मुकाबले में गोल्स की बौछार कर दी।
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारत ने मलेशिया और जापान को हराकर सेमीफाइनल में शानदार तरीके से अपनी जगह कायम की है। इन दो बड़े मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद, भारत ने एलीट पूल तालिका में 12 अंक लिए और पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान लिया। आपको बता दें, भारत अपना दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेलेगा।