
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड ललित कुमार उपाध्याय ने 150वीं अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की है। उन्हें यह उपलब्धि मिलने के बाद हॉकी इंडिया ने शनिवार को बधाई दी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले ललित ने पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे 19वें एशियाई खेलों हांग्जो 2022 में भारत के मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है।
What an achievement 😍
A massive milestone for @Lalit as he reaches 150 caps for #TeamIndia 🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames #TeamIndia #HangzhouAsianGames #EnRouteToParis #IndianTeam #SunehraSafar pic.twitter.com/EU1h8B0Vos
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 30, 2023
भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से दी शिकस्त
शनिवार (30 सितंबर) को खेले गए हॉकी के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी। 19वें एशियाई खेलों में भारत का सफर आज तक अच्छा ही रहा। टीम इंडिया ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी थी। जबकि, जापान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 4-2 से मैच जीता था। अब हॉकी टीम 2 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी।
2017 एशिया कप जीत में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
टीम इंडिया के फॉरवर्ड ललित ने 2014 हॉकी विश्व कप में भारत के लिए डेब्यू किया। ललित 2016 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे और उन्होंने भारत की 2017 एशिया कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और चार गोल किए थे।
भारतीय टीम की सफलता का मुख्य आधार
ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल भुवनेश्वर 2017 में कांस्य पदक जितने वाली टीम में भी ललित शामिल थे। साथ ही एफआईएच पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 29 वर्षीय ललित के लगातार शानदार प्रदर्शन ने हाल के वर्षों में उन्हें भारतीय टीम की सफलता का मुख्य आधार बना दिया है। 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक और पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी ललित शामिल थे।
ललित के नाम ओलंपिक कांस्य पदक
ललित ने FIH पुरुष हॉकी विश्व कप ओडिशा 2018 और 2023 में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उनके नाम एक ओलंपिक कांस्य पदक और एक राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक है। ललित एफआईएच प्रो लीग 2021-22 में तीसरे स्थान पर आने वाली भारतीय टीम का भी महत्वपूर्ण हिस्सा थे।