बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स के अलावा भारतीय खिलाड़ियों (India Players) ने भी अपने नये जीवन की शुरुआत की है।
मुंबई. साल 2020 लगभग ख़त्म हो रहा है। इस साल में बहुत कुछ देखने को मिला। इस साल में सभी ने लगभग कुछ अच्छे और बुरे दिन देखे हैं। कोरोना (Covid-19) के चलते देश में ख़ौफ़ का माहौल बन गया है। इसी बीच कई लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स के अलावा भारतीय खिलाड़ियों (India Players) ने भी अपने नये जीवन की शुरुआत की है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में…
भारतीय क्रिकेट टीम के तूफ़ानी गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) 22 दिसंबर को अपनी मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी गुरुग्राम के कर्मा लेक रिजॉर्ट में हुई।
भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट (Sangita Phogat) ने 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) से शादी रचाई है। खास बात यह है कि संगीता और बजरंग ने 8 फेरे लिए है। इस जोड़े ने आठवा फेरा ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ के उद्देश्य के साथ लिया। कोरोना के चलते दोनों की शादी में ज़्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए थे। संगीता और बजरंग की शादी हरियाणा के बलाली गांव में ही हुई।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) ने शादी रचा ली है। मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) अपनी मंगेतर इली सिद्दीकी (Illi Siddique) के साथ 16 दिसंबर को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि मनप्रीत सिंह की बीवी मलेशिया (Malaysia) की रहने वाली है।
आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी तूफ़ानी गेंदबाज़ी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज़ों को परेशान करने वाले खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने 13 दिसंबर को अपनी गर्लफ़्रेंड नेहा खेडेकर (Neha Khedekar) के साथ शादी रचाई थी। इस साल आईपीएल में वरुण कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम से खेल रहे थे।
वरुण ने चेन्नई में अपने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में नेहा के साथ सात फेरे लिए। वरुण और नेहा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। उनमें से एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वरुण और नेहा स्टेज पर ही क्रिकेट खेलते हुए नज़र आ रहे थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी केएस भरत (Kona Srikar Bharat) ने अपनी गर्लफ्रेंड अंजलि (Anjali) से शादी कर ली है। दोनों ने 5 अगस्त को शादी की। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विशाखापट्टनम में बेहद सादगी के साथ शादी की।
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और ओलिंपियन खिलाड़ी दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) शादी के बंधन में बंध गई हैं। दीपिका कुमार ने 30 जून 2020 को और अतनु दास (Atanu das) के साथ शादी रचाई। इस जोड़े ने रांची में शादी की थी। कोरोना के चलते दोनों की शादी में बेहद काम लोग शामिल हुए थे।
साल 2020 कई लोगों के लिए काफी बुरा साबित हुआ। लेकिन, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लिए यह साल बहुत लकी रहा। इस साल की शुरुआत में हार्दिक ने अपनी गर्लफेंड नताशा स्टेनकोविच (Nataša Stanković) से दुबई में सगाई की। इसके बाद 16 मार्च को हार्दिक और नताशा ने बेहद ही सादे तरीके से शादी की। वहीं, शादी के 4 महीने बाद हार्दिक और नताशा को एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा है।