निषाद कुमार ने पैरालंपिक में रचा इतिहास, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

    Loading

    टोक्यो: भारतीय स्टार पैरा एथलेटिक निषाद कुमार (Nishad Kumar) ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) में हाई जंप T47 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वह भारत (India) के पहले पैरा एथलेटिक बन गए हैं, जिन्होंने हाई जंप में कोई मेडल जीता है। इसी के साथ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पैरालंपिक में दो मेडल हो गए हैं। 

    निषाद कुमार ने पहली कोशिश में 2.02 मीटर की जंप की थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 2.06 मीटर की जंप की।  अमेरिका के Roderick Townsend ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं रजत पदक अमेरिका के Dallas Wise और निषाद कुमार ने साझा किया है। निषाद कुमार और Dallas Wise का सर्वश्रेष्ठ जंप 2.06 मीटर का रहा।

    निषाद ने बनाया रिकॉर्ड 

    पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के साथ साथ निषाद कुमार ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशिया में नया रिकॉर्ड बनाया है।

    टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निषाद कुमार को बधाई देते हुए ट्वीट किया. पीएम ने लिखा, “टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है! निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीतकर बेहद खुश हूं। वह उत्कृष्ट कौशल और तप के साथ एक उल्लेखनीय एथलीट हैं। उसे बधाई।”

    उत्कृष्टता साबित कर भारत को  किया गौरवान्वित

    वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा, “टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई। आपने वैश्विक मंच पर अपनी उत्कृष्टता साबित कर भारत को गौरवान्वित किया है। आपके शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए आपको मेरी हार्दिक बधाई।”

    इसके पहले भावीनबेन पटेल (Bhavinben patel) ने पैरालंपिक के टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच चुकी हैं। उन्होंने टोक्यो खेलों की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को रजत पदक अपने नाम कर लिया है।

    इस मैच में उन्हें दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से  शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन रजत पदक हासिल कर उन्होंने एतिहासिक जीत दर्ज की है। पैरालंपिक खेलों में वह सिल्वर मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।