India's third medal in Paralympics, Vinod Kumar won bronze medal in discus throw

    Loading

    टोक्यो: पैरालंपिक में भारत के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहा। भारतीय पैरा एथलेटिक विनोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया है। इसी के भारत के नाम टोक्यो पैरालंपिक 2020 में तीन पदक हो गए हैं। विनोद कुमार की इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। 

    आपके धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना 

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने ट्वीट में लिखा, “पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को बधाई। आपने अपने पोडियम फिनिश के साथ भारत को गौरवान्वित किया है। मैं आपके धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं।”

    शानदार प्रदर्शन से भारत खुश

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा, “विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन से खुश है भारत! उन्हें कांस्य पदक के लिए बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।”