
हांगझोउ: रिकॉर्ड सात बार की चैम्पियन भारतीय पुरूष कबड्डी टीम (Indian Kabbadi Team) ने एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के ग्रुप मैच में मंगलवार को बांग्लादेश (IND vs BAN) को 55-18 से हराकर अपने अभियान का आगाज किया।
Asian Games 2022 🏟️ | Men’s Kabbadi
FULL TIME ⌛
India 55 – 18 Bangladesh
India’s Men’s Team nice dominated the game 👏#AsianGames2023 #IndiaAtAsianGames pic.twitter.com/RyNOIhu02u
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 3, 2023
Courtesy: The Khel India
पिछली बार कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें इस बार फिर स्वर्ण (Gold Medal) अपने नाम करने पर है। भारतने हाफटाइम तक 24-9 की बढत बना ली थी।
नवीन कुमार गोयत (Naveen Kumar Goyat) और अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) ने 12वें मिनट में लगातार हमले बोले । बांग्लादेश ने भी पहले हाफ में पवन सेहरावत (Pawan Sehrawat) और गोयत पर हमला बोला लेकिन वह नाकाफी था।
Asian Games 2022 🏟️ | Women’s Kabbadi
India 34 – 34 Chinese Taipei
Chinese Taipei were able to draw the match with mighty India 😮
Well Played Chinese Taipei 🇹🇼 👏
Kabbadi is growing in ASIA for sure!!!!#AsianGames2023 #IndiaAtAsianGames pic.twitter.com/HKQiKYdxN2
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 2, 2023
Courtesy: The Khel India
पिछली बार की रजत पदक (Silver Medal) विजेता महिला कबड्डी टीम को पहले मैच में सोमवार को चीनी ताइपै (Chinese Taipei) ने 34-34 से ड्रॉ खेला। (एजेंसी)