महिला और पुरूष टीमों ने रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक जीता, अब तक जीते 55 मेडल

Loading

हांगझोउ: भारतीय रोलर स्केटर्स (Roller Skates) ने एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में सोमवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरूष और महिला 3000 मीटर टीम रिले स्पर्धाओं (Men’s & Women’s 3000m Relay Competition) में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीते। संजना बथूला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधू और आरती कस्तूरी राज की भारतीय चौकड़ी ने 4:34.861 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। 

चीनी ताइपै (Chinese Taipei) को स्वर्ण (Gold) और दक्षिण कोरिया (South Korea) को रजत (Silver) पदक मिला। 

पुरूष वर्ग में आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंद कुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने 4:10.128 सेकंड के समय के साथ कांसे का तमगा अपने नाम किया। चीनी ताइपै को स्वर्ण और दक्षिण कोरिया को रजत पदक मिला।   

भारतीय रोलर स्केटर्स ने ग्वांग्झू में 2010 एशियाई खेलों में पुरूषों की फ्री स्केटिंग और पेयर्स स्केटिंग में कांस्य पदक जीते थे।  

19वें एशियन गेम्स के आज नौवें दिन की शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल से होने के बाद भारत 14 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर कायम है। एथलीट और निशानेबाज (Shooting) रविवार को 15 पदक जीतने में सफल रहे और भारत को 50 पदक के आंकड़े को पार करने में मदद की।

Asian Games 2023 Medals Rank
Asian Games 2023 Medals Rank

सोमवार को पांच से अधिक पदक स्पर्धाओं के साथ भारत आज भी तालिका में चौथे स्थान पर बने रहने के लिए पूरी कोशिश करेगा। ताजा टैली के हिसाब से भारत चौथे स्थान पर मौजूद है। (एजेंसी)