बबीता फोगाट: मैच से पहले घी पीती हैं ‘दंगल गर्ल’, इस वजह से किया पुलिस की नौकरी कुर्बान

    Loading

    नई दिल्ली: ‘दंगल गर्ल’ (Dangal Girl) के नाम से प्रसिद्ध रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat Birthday) का आज यानी 20 नवंबर को जन्मदिन है। इस साल वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने शानदार खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वह कॉमनवेल्थ गेम्स (CommonWealth Game) 2010 और 2014 में सिल्वर और गोल्ड मेडल पर अपना कब्ज़ा कर चुकी हैं। वह और उनकी बहन गीता की सफलता के पीछे उनके पिता और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट (Mahavir Singh Phogat) का बड़ा हाथ रहा है। उनके पिता ने दोनों बहनों के पीछे काफी मेहनत की समाज के रीती-रिवाज़ के खिलाफ जाकर अपनी बेटियों को ये मुकाम हासिल करने में मदद की है। 

    बबीता फोगाट का जन्म आज ही के दिन 1989 को हरियाणा में भिवानी जिले के छोटे से गांव बलाली के हिन्दू-जाट परिवार में हुआ था। वह महावीर सिंह फोगाट की दूसरी बेटी है। उनकी कुल 4 बहनें गीता (Geeta Phogat), रितु, संगीता हैं, जो सभी इंटरनेशनल पहलवान है। उनका एक छोटा भाई भी है। बबीता 6 साल की उम्र से ही अपने गांव में अपने भाई बहनों के साथ कुश्ती की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उनके पिता ने अपनी सभी बेटियों को अच्छी तालीम भी दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने भाई की बेटी विनेश और प्रियंका को भी ट्रेनिंग दी है।

    मैच से पहले घी पीती हैं बबीता 

    एक इंटरव्यू के दौरान बबीता फोगाट ने बताया था कि वह हर मैच से पहले घी पीती हैं। उनकी इस फुर्ती का राज दूध-घी और बादाम ही है। इसके अलावा वह नियमित व्यायाम भी करती हैं। साथ ही वह रोज सुबह 4 बजकर उठकर प्रैक्टिस करती हैं और 3 घंटे की प्रैक्टिस के बाद वह रोज सुबह 250 ग्राम बादाम भी खाती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत केले, सेब, ताजा गाजर और अनार के जूस करती हैं। उनकी यह आदत उन्हें फिट रहने में मदद करता है। 

    छोड़ दी पुलिस की नौकरी

    खेल से दूर रहने के बाद बबीता फोगाट ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली। बता दें कि साल 2009 से 2013 तक किए गए प्रदर्शन के दम पर हरियाणा की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उनको पुलिस की नौकरी दी, जिसे उन्होंने राजनीति के लिए कुर्बान कर दिया।