player-trapped-in-tornado-on-playground-umpire-saved-life-shocking-video

Loading

मुंबई: खेल के मैदान (Playground) पर अक्सर कुछ ऐसे नज़ारे देखने को मिलते है, जिसे देख खिलाड़ी समेत दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। खेल के दौरान मैदान पर कब क्या हो जाए, इसके बारे में कोई भी नहीं बता सकता। चाहे क्रिकेट हो, या फुटबॉल। मैदान पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। अब बेसबॉल (Baseball) के मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सब लोग हैरान रहा गए। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला…

मिली हुई जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में यूथ बेसबॉल गेम चल रहा है। इस गेम के दौरान अचानक बवंडर आ गया। धूल भरे इस बवंडर की चपेट में मैच खेल रहा 7 साल का एक बच्चा आ गया। बच्चा धूल से भरे बवंडर में फंस गया, तभी वहां खड़े अंपायर ने फुर्ती दिखाते हुए उस बच्चे को बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में देख सकते हैं कि, बच्चों का बेसबॉल मैच चल रहा है। तभी मैदान में अचानक बवंडर (Tornado) आ जाता है। बवंडर को देख बैट पकड़े बच्चा मौके से हट जाता है लेकिन पीछे कीपिंग कर रहा बच्चा बवंडर में फंस गया। इसके बाद वहां खड़े अंपायर ने फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को गोद में उठाकर उसे बचा लिया। 

इस दौरान धूल से भरे इस बवंडर में अंपायर की टोपी उड़ जाती है। हालांकि, कुछ देर बाद बवंडर चला जाता है और स्थिति सामान्य हो जाती है। इसके बाद एक बार फिर बेसबॉल गेम फिर से शुरू हो जाता है। मीडिया के अनुसार, ये मैच जैक्सनविले के फोर्ट कैरोलीन एथलेटिक एसोसिएशन बेसबॉल मैदान में खेला गया था।