PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: 94 वर्षीय भगवानी देवी डागर (Bhagwani Devi Dagar) ने का नाम विश्व भर में रोशन किया है। उन्होंने फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (World Masters Athletics championships 2022 in Finland) में एक स्वर्ण (Gold) और 2 कांस्य (Bronze) पदक जीते हैं। इस वयोवृद्ध भारतीय महिला ने 100 मीटर स्प्रिंट में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया है।

    न्यूज़ एजेंसी ANI ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी जीत का जश्न मनाते हुए नज़र आ रही हैं। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है। जिसमें वह शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, बहुत से लोग भी उनके आसपास मौजूद हैं।   

    बता दें कि, फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भगवानी देवी ने जो कारनामा किया है, उससे वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और शॉट पुट में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से यह साबित हो गया है कि, उम्र महज़ एक नंबर है, दृढ संकल्प हो तो व्यक्ति किसी भी उम्र में कुछ भी कर सकता है।