Bhagwani Devi Dagar, 94, wins one gold and two bronze medals at World Masters Athletics Championship

    Loading

    नई दिल्ली: 94 वर्षीय भगवानी देवी डागर (Bhagwani Devi Dagar) ने कल फिनलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (World Masters Athletics championships 2022 in Finland) में भारत के लिए एक स्वर्ण (Gold) और 2 कांस्य (Bronze) पदक जीते।

    जी हां, भारत की 94 वर्षीय एथलीट भगवानी देवी डागर (Bhagwani Devi Dagar) ने सोमवार को चल रही 2022 विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते हैं। इस वयोवृद्ध भारतीय महिला ने 100 मीटर स्प्रिंट में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया है।

    फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 भगवानी देवी ने यह मुकाम हासिल कर देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भगवानी देवी की यह उपलब्धि कई लोगों के लिए प्रेरणा है। 

    94 वर्षीय भगवानी देवी डागर ने कल, फिनलैंड के टाम्परे में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और शॉट पुट में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दुनिया को यह दिखा दिया कि उम्र सिर्फ नंबर है, दृढ संकल्प हो तो व्यक्ति किसी भी आयु में अपना मुकाम प्राप्त कर सकता है।