बास्केटबॉल का वो महान खिलाड़ी, जिसने ओलंपिक में अपनी टीम को दो बार जिताया गोल्ड

    Loading

    नई दिल्ली: आज यानी 23 अगस्त (23 August), सोमवार को स्वर्गीय कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) का 48वां जन्मदिन है। ब्रायंट अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल (Basketball) लीग ‘एनबीए’ के बड़े खिलाड़ी थे। उन्होंने अमेरिकी टीम को ओलंपिक में दो बार चैंपियन भी बनाया था। जिसके बाद उन्होंने अप्रैल 2016 में प्रोफेशनल करियर से रिटायरमेंट ले लिया था। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनके बारे में…

    टीम को ओलंपिक में दिलाया दो बार गोल्ड मेडल 

    कोबे ब्रायंट एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। उन्होंने अमेरिकी टीम को 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था। कोबे क्लब लॉस एंजेलिस लेकर्स के अपने 20 साल के करियर में 18 साल ऑल स्टार टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने लॉस एंजेलिस लेकर्स को पांच बार चैंपियन भी बनाया था। वह 2008 में NBA के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने थे। 2006 में टोरंटो रैप्टर्स के खिलाफ कोबे ब्रायंट के रिकॉर्ड 81 पॉइंट्स स्कोर के लिए रहे थे, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

    कोबे क्यों थे महान खिलाड़ी?

    दुनियाभर में अगर बास्केटबॉल के सबसे महान खिलाड़ी का नाम लिया जाए तो लोग सबसे पहले कोबे ब्रायंट का नाम प्रमुखता से लेंगे। कोबे ब्रांयट को बास्केटबॉल के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ी माना जाता है। साल 2008 में एनबीए ने ब्रायंट को सबसे अहम खिलाड़ी का खिताब दिया था। जो उन्हें और भी महान खिलाड़ी बनाता था। साथ ही उन्हें दो बार एनबीए फाइनल्स में एमवीपी की उपाधि हासिल की। कोबे के नाम दो बार एनबीए स्कोरिंग चैंपियन का खिताब और दो बार ओलंपिक खेलों में चेंपियन बनने का खिताब भी दर्ज है।

    बास्केट कोर्ट से ऑस्कर तक

    कोबे ब्रायंट ने बास्केटबॉल की दुनिया में कई अवार्ड और सम्मान हासिल किए थे। बास्केटबॉल के इतिहास में उन्हें आज भी एक महान खिलाड़ी के रूप में ही जाना जाता है। खेल में कई मेडल और खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक ऑस्कर अवार्ड भी हासिल किए थे। कोबे ने साल 2015 में बास्केटबॉल को एक प्रेम पत्र लिखा था। जिसके बाद यह इतना फेमस हो गया था कि इस पर डियर बास्केटबॉल नाम से एक शॉर्ट एनिमेटेड फ़िल्म बनाई गई थी, जिसे ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

    हेलीकॉप्टर हादसे में हुई मौत 

    भारतीय समयानुसार 26 जनवरी की देर रात ब्रायंट अपने निजी हेलीकॉप्टर से सफर कर रहे थे। उनके साथ उनकी 13 साल की बेटी गियाना और सपोर्ट स्टाफ के 7 अन्य लोग थे। वह अपनी बेटी और उसकी टीम को कोचिंग देने के लिए कैलिफोर्निया जा रहे थे। तभी कैलाबसास में हेलिकॉप्टर अपना संतुलन खोकर नीचे गिर गया, जिसके बाद तेज़ धमाके में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।