commonwealth-games-2022 ten-sri-lankan-players-missing-ready-to-leave-his-country-to-settle-in-england

    Loading

    नयी दिल्ली: बर्मिंघम में खेले गए 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का समापन हो चुका है। 11 दिन तक चल रहे इस प्रतियोगिता में 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में श्रीलंका (Sri Lankan Players) के एथलीट ने भी भाग लिया था। वहीं, अब कॉमनवेल्थ समापन के बाद खबर मिली है कि, 10 श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब है। इनमें 9 एथलीट और एक मैनेजर है। 

    माना जा रहा है देश में चल रहे आर्थिक संकट को देखते हुए 10 खिलाड़ी ने श्रीलंका (Sri Lanka) वापस नहीं जाना चाहते हैं। अब इन सभी को ढुंढ़ने लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत की गई है। 

    श्रीलंका की तरफ से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में 51 अधिकारियों सहित 161 सदस्यीय दल बर्मिंघम गया था। देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते श्रीलंकाई एथलीटों का कॉमनवेल्थ में भी हिस्सा लेने पर सवाल उठाया गया था। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स महासंघ और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मदद से वह बर्मिंघम जा पाया।

    वहीं, पुलिस अधिकारी बर्मिंघम से गायब हुए खिलाड़ियों की तलाश में जुट गए है। उन्होंने सभी के पासपोर्ट मांगे हैं ताकि उनका पता लगाया जा सके। पुलिस खिलाड़ियों को ढूंढ कर यह तय करना चाहती है कि वह सुरक्षित है या नहीं। बता दें की, इससे पहले भी विदेश दौरे पर श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब हुए हैं। ओस्लो में रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान दल के मैनेजर बिना बताए गायब हो गए थे। साल 2014 में एशियन गेम्स के दौरान श्रीलंका के दो श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब हुए थे।