विराट कोहली 5 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने, मोदी को भी पछाड़ा

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम देश से लेकर विदेश तक ख्याति बटोर रहा है। महज 31साल की उम्र में वे ऐसे मुकाम पर पहुंच गए है जहां हर व्यकि के पहुचने की ख्वाहिश होती है।

Loading

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम  के कप्तान विराट कोहली का नाम देश से लेकर विदेश तक ख्याति बटोर रहा है। महज 31साल की उम्र में वे ऐसे मुकाम पर पहुंच गए है जहां हर व्यकि के पहुचने की ख्वाहिश होती है। विराट का बल्ला चर चढ़ कर बोलता है। यदि किसी चीज से समझौते की बात की जाएं तो वे इसमें जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतते, बात चाहे फिटनेस की बात हो या बल्लेबाजी की। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी देखी जा सकती है। अपने चहेतों के लिए कोहली सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। उनके करोडो  से ज्यादा फॉलोअर्स है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 34.5 मिलियन फॉलोअर्स

दरअसल, इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 50 मिलियन यानी 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इससे पहले ये आंकड़ा किसी भारतीय ने हासिल नहीं कर पाया है। विराट कोहली ने अब ते  930 पोस्ट की हैं और वे 148 लोगों को फॉलो करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 34.5 मिलियन फॉलोअर्स है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात की जाएं तो केवल उनके 17.5 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं।

विराट के सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

विराट कोहली की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। बता दें कि  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली के 33.7 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। वहीं फेसबुक पर भारतीय कप्तान को 37 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यानी कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को मिलाकर विराट कोहली को कुल 120 मिलियन यानी 12 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

सचिन और धोनी-रोहित काफी पीछे

टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटरों की बात है तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर 20.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 19.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पर 12.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।