
नई दिल्ली: भारतीय पेशेवर ओलंपिक शॉट पुटर मनप्रीत कौर (Shot Put Player Manpreet Kaur) का आज यानी जन्म 5 मार्च को जन्मदिन (Manpreet Kaur Birthday) है। उनका जन्म आज ही के दिन साल 1990 में अंबाला (Ambala) में हुआ था। वह अंबाला की एक पेशेवर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश के लिए बहुत सारे पदक और सम्मान प्राप्त किए हैं। वह वर्तमान में विश्व रैंकिंग में नंबर भी हैं। उन्होंने महिलाओं के शॉट पुट में 17.96 मीटर के सबसे बड़े थ्रो का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने वर्ष 2016 में रियो में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वालीफाई किया। मनप्रीत कौर भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके नाम बहुत से रिकॉर्ड दर्ज हैं।
निजी जीवन
मनप्रीत कौर अंबाला की रहने वाली, पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जब वह केवल तेरह साल की थीं तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। जबकि साल 2006 में उनकी माँ को लकवा मार दिया था। ऐसे में सबसे बड़ी बहन होने के नाते उन्हें अपने परिवार की भी देखभाल करना भी उनका फर्ज़ बन गया था। ऐसी स्थिति से उबरना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उनका एक भाई स्प्रिंटर था, जबकि दूसरा डिस्कस थ्रोअर था। कौर की भाभी भी शॉट पुटर थीं।
करियर
मनप्रीत कौर को वर्ष 2007 में ओस्ट्रोवा में IAAF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में 9वें स्थान पर रखा गया था। साल 2010 में मनप्रीत ने तीन साल का अंतराल लिया और धमाकेदार वापसी की। उन्होंने महिलाओं के शॉटपुट में 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मनप्रीत कौर ने Asian Grand Prix के पहले चरण में भी स्वर्ण पदक जीता, जिसमें उन्होंने एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 18.86 मीटर के थ्रो के साथ IAAF के लिए क्वालीफाई किया और यह चैंपियनशिप लंदन में हुई। उन्होंने ओडिशा में आयोजित 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कोलकाता में 55वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17.96 मीटर थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। कौर अपने क्षेत्र में रियो 2016 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं।
अपने ट्रेनर से रचाई शादी
मनप्रीत कौर इस साल अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी शादी करमजीत सिंह से हुई है, जो यूनिवर्सिटी स्तर के शॉट पुटर है। साथ ही वह मनप्रीत के ट्रेनर भी हैं। उन दोनों की एक बेटी भी है। मनप्रीत को उनके सभी खेलों के लिए उनके पति करमजीत सिंह द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।
करियर की कुछ उपलब्धियां:
- मनप्रीत कौर ने 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
- 2015 में राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- सितंबर 2015 में कौर ने शॉटपुट में 17.96 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
- 2013 में, कौर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- 2007 में, उन्हें 5वीं IAAF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में 9वें स्थान पर रखा गया था।