भारत के निशानेबाज जाकिर खान का आज है जन्मदिन, जानें उनकी उपलब्धियों के बारे में

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज जाकिर खान (Zakir Khan Birthday) का आज यानी 5 नवंबर (05 November) को जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 1988 मेरठ के शाहजहांपुर में हुआ था। जाकिर एक एयर पिस्टल और फ्री पिस्टल स्पर्धाओं में कई पदक भी जीत चुके हैं। उन्होंने विशेषकर 10 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चरणों में मेडल हासिल किए हैं। जाकिर जब 10 साल के थे तब से ही उन्होंने निशानेबाज बनने का सपना बुन लिया था। उन्होंने अपने मामा अब्दुल सलीम खान और डॉ राजपाल सिंह के मार्गदर्शन में निशानेबाजी सीखी। 

    वर्तमान में, वह दिल्ली में अपनी चैंपियंस शूटिंग अकादमी में युवा एथलीटों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। वहीं वह काफी बेहतरीन निशानेबाज भी है। उन्होंने भारत का नाम पूरे देश में कई बार रोशन किया है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके उपलब्धियों के बारे में…

    उपलब्धियां  

    • ज़ाग्रेबो में 2006 की विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जाकिर खान ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 
    • जाकिर खान ने साल 2010 की कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया था। 
    • साल 2007 में कुवैत में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
    • वर्ष 2007 में शूटिंग होप्स की विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 
    • साल 2008 के हंगेरियन ओपन में जाकिर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। 
    • दोहा में आयोजित साल 2009 की एशियन एयर गन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
    • राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप और राष्ट्रीय खेलों में भी जाकिर खान ने कई पदक जीते हैं।