विश्व चैंपियन और Gold Medal हासिल कर चुकीं तेजस्विनी सावंत का आज जन्मदिन, जानें उनके बारे में रोचक बातें

    Loading

    पूर्व निशानेबाजी (Shooting) विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत (Tejaswini Sawant) का आज यानी 12 सितंबर को जन्मदिन है। इस साल वह अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। वह तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) भी हासिल कर चुकी है। इस साल उन्होंने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भगा भी लिया था। तेजस्विनी ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल में चौथा स्थान पर आकर ओलंपिक कोटा हासिल किया था। 

    तेजस्विनी सावंत ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 12वीं निशानेबाज हैं। शूटिंग में तेजस्विनी सावंत का बहुत अनुभव है। तेजस्विनी का जन्म 1980 में कोल्हापुर में एक नौसेना अधिकारी रवींद्र सावंत और सुनीता के घर हुआ था। उन्होंने कुहेली गांगुली के तहत शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने कोल्हापुर में जयसिंह कुसाले से भी प्रशिक्षण लिया।  उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें… 

    रोचक बातें-

    • तेजस्विनी सावंत पहली बार 2004 में नौवें दक्षिण एशियाई खेल महासंघ खेलों में सुर्खियों में आईं, जहां उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। 
    • इसके बाद तेजस्विनी 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल जोड़ी में दो स्वर्ण पदक जीते।
    • तेजस्विनी सावंत 50 मीटर राइफल प्रोन में विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
    • उन्होंने म्यूनिख में 2010 विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में रिकॉर्ड-बराबर स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता था।
    • 2018 में, तेजस्विनी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में गोल्ड जीतने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड बनाया। 
    • तेजस्विनी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में 457।9 स्कोर करके 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में एक सर्वकालिक खेल रिकॉर्ड बनाया। 
    • सावंत ने 2009 आईएसएसएफ विश्व कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में कांस्य पदक भी जीता है। 
    • तेजस्विनी सावंत ने देश के लिए कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।