Pic Credit: 
Athletics Federation of India/Twitter
Pic Credit: Athletics Federation of India/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: भारत के एथलीट अमित खत्री (Amit Khatri) ने देश का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने नैरोबी में चल रहे अंडर-20 विश्व (World U20 Athletics Championships) एथलेटिक्स में रजत पदक (Amit Wins Silver Medal) अपने नाम कर लिया है। अमित ने 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में यह पदक हासिल किया है। भारतीय धावक अमित ने यह रेस 42 मिनट 17.94 सेकेंड में पूरी की। इस मेडल को मिलकर अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में भारत को यह छठा पदक मिला है।

    बता दें कि इस चैंपियनशिप में भारत को यह दूसरा पदक हासिल हुआ है। अमित से पहले मिक्स्ड रिले 4 गुणा 400 मीटर में भारत ने कांस्य पदक जीता था। रेस की बात करें तो अमित पहले एक नंबर की पोजीशन पर चल रहे थे, लेकिन वह ड्रिंक टेबल पर कुछ देर के लिए रुक गए और इसी बीच केन्या के हेरीस्टोन वानयोन्यी आगे निकल गए, जिसके बाद उन्होंने अमित को आगे निकलने का एक भी मौका नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने इस रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया और स्पेन के पॉल मैक्ग्रा ने कांस्य पदक जीत गए।

    इससे पहले भारत ने 18 अगस्त को 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले (4×400 Metere Mixed Relay) रेस में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। भारत के भरत, कपिल, सुमी और प्रिया मोहन ने 3।20।60 मिनट के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और भारत को मेडल दिलवाया था। इस इवेंट में नाइजीरिया ने गोल्ड हासिल किया, जबकि पोलैंड ने सिल्वर मेडल जीता है।