स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल का जन्मदिन आज, जानें उनकी और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की लव स्टोरी

    Loading

    नई दिल्ली: भारत की स्टार स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल (Squash player Dipika Pallikal Birthday) का आज यानी 21 सितंबर (21 September) को जन्मदिन है। दीपिका का जन्म साल 1991 में चेन्नई (Chennai) में हुआ था। इस साल दीपिका अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने कई एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते हैं। वह पीएसए महिला रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय भी थीं। 

    क्रिकेट प्लेयर दिनेश कार्तिक से की शादी 

    दीपिका ने साल 2015 में इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) से शादी की थी। इन दोनों की पर्सनल दीपिका और कार्तिक की पर्सनल लाइफ (Personal Life) काफी रोमांचक है। तो चलिए आज दीपिका पल्लीकल के बर्थडे के दिन जानते हैं दिनेश कार्तिक और उनकी लव स्टोरी के बारे में…

    जिम में हुई पहली मुलाकात 

    दीपिका और दिनेश कार्तिक की पहली मुलाकात साल 2010 में एक जिम में हुई थी। दोनों जिम की ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। हालांकि, पहली मुलाकात में दोनों ने कोई बात नहीं की थी। दोनों खिलाड़ी एक ही कोच के अंडर ट्रेनिंग लेते थे। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई, लेकिन उस वक्त उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। साल 2013 में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, जब दिनेश कार्तिक का पहली पत्नी निकिता से तलाक हो गया।

    कार्तिक को करनी पड़ी काफी मेहनत 

    हालांकि दीपिका को अपने प्यार का अहसास कराने के लिए दिनेश कार्तिक को काफी मेहनत करनी पड़ी। एक इंटरव्यू में दीपिका बताती हैं कि कार्तिक ने जब उन्हें पहली बार मैसेज किया तो उन्होंने सीधे उन्हें डिनर के लिए बुलाया, लेकिन उस वक्त वह कार्तिक को ठीक पहचानती नहीं थी। इसी वजह से वह अक्सर उनकी इस बात को टाल देती थीं। लेकिन, कार्तिक हमेशा उन्हें मेसेज करके डिनर के लिए बुलाया करते थे। वह अक्सर बहाना बना देती थी। जैसे वह कह देती थी कि कल उनकी फ्लाइट है।

    सुबह 6 बजे जिम पहुंच गए कार्तिक 

    दीपिका से मिलने के लिए कार्तिक एक दिन सुबह छह बजे ही जिम पहुंच गए। उस समय दीपिका जिम में ट्रेनिंग के लिए जाया करती थीं। कार्तिक ने दीपिका से मिलते ही पूछा आज तो आपकी फ्लाइट है न? इसके बाद दीपिका ने कार्तिक को जवाब दिया ‘कल मेरी फ्लाइट है और मेरे पास सिर्फ सुबह 7 बजे का वक्त है। दिनेश ने बिना कुछ सोचे-समझे कहा ठीक है मैं कल मिलता हूं। इसके बाद हम एक ही दिन में दो बार मिले, लेकिन दिनेश को तब भी सब्र नहीं हुआ। आखिर में दिनेश कार्तिक ने मुझे प्रपोज किया।’

    दीपिका की मां को नहीं था रिश्ता मंजूर  

    जून 2013 में जब कार्तिक ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया, तब दीपिका की मां उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। क्योंकि दिनेश कार्तिक हिन्दू थे और वह पहले से शादीशुदा थे। हालांकि, कार्तिक से मिलने के बाद दीपिका मां उनके रिश्ते के लिए राजी हो गईं। प्रपोज करने के ठीक 5 महीने बाद 15 नवंबर को परिवार की मर्जी से दोनों ने सगाई कर ली थी।

    दो रीति-रिवाज से की शादी 

    दीपिका और दिनेश की शादी भी काफी रोमांचक रही है। साल 2014 में बिजी शेड्यूल के कारण उनकी शादी अगस्त 2015 में हुई। दोनों ने पहले 18 अगस्त 2015 को ईसाई धर्म के हिसाब से शादी की। बाद में 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं मानी जाती है।