अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने की संन्यास की घोषणा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    Loading

    नई दिल्ली: अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams Retires) ने संन्यास की घोषणा की है। वोग के सितंबर अंक के कवर पर आने के बाद 40 वर्षीय टेनिस स्टार ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं। मेरी अच्छाई है कि मैं टेनिस का आनंद लेती हूं। पर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है।   

     दुनिया की स्टार प्लेयर सेरेना विलियम्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं। मैं टेनिस का आनंद लेती हूं। लेकिन अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुझे एक माँ होने, अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों और अंत में एक अलग, लेकिन सिर्फ रोमांचक सेरेना की खोज पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं आने वाले कुछ हफ्तों का आनंद लेने वाली हूं।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Serena Williams (@serenawilliams)

     

    छह बार US ओपन पर किया कब्ज़ा  टेनिस के जरिये दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाली सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर में कुल 6 बार यह खिताब जीता है। सेरेना ने साल 1999, 2002, 2008, 2012, 2013 और 2014 में यूएस ओपन पर अपना नाम लिखा है। वहीं, उन्होंने 23 बार ग्रैंड स्लैम भी जीता है। वहीं, पिछले कुछ समय से वह लगातार चोटिल थी, वहीं, उनका फॉर्म भी उनका साथ नहीं दे रहा था। खराब फॉर्म के वजह से काफी समाय से उनके संन्यास की खबरें चल रही थी।