File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनके पति पाकिस्तान के स्टार आलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के रिश्ते में खटास आने की खबरे सामने आई है। शादी के 12 साल बाद अब ऐसी खबर फ़ैल रही है कि, दोनों जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं। इसी अफवाहों के बीच अब सानिया मिर्जा का एक पोस्ट जमकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Sania Mirza Post Viral) हो रहा है। जिसे देखकर अब इन अफवाहों को लोग सच भी समझ रहे हैं। 

    दरअसल, दोनों की शादी को एक दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। जिसके बाद यह पहली बार है, जब दोनों की अनबन की खबरें सामने आई हैं। जिसके बाद अब अटकलों को और भी ज़्यादा हवा मिल गई है। क्योंकि, सानिया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए।”   

    सानिया के इस पोस्ट को देखने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि, सच में उनके और उनके शौहर शोएब मलिक के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, अब तक दोनों के बीच की दरार की असली वजह सामने नहीं आई है और न ही दोनों में से किसी ने इस खबर की पुष्टि की है।लेकिन, पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया। साथ ही यह भी पता चला है कि पिछले कुछ समय से अलग ही रह रहे हैं।  

    गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने बेटे इजहान मिर्जा का जन्मदिन मनाया था। अपने बेटे के जन्मदिन की तस्वीर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी, लेकिन सानिया ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की कोई भी तस्वीरें शेयर नहीं की थी। उसी समय से दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें काफी तेज हो गई है।