बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु से मिलने पहुंचे अनुपम खेर, वीडियो पोस्ट कर की खूब वाहवाही

    Loading

    मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के करीब रहने की कोशिश में रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु से मिलने अचानक उनके घर पर पहुंचे। पीवी सिंधु (Sindhu PV) के घर पहुँचने के बाद उन्होंने जीते पदक और ट्राफियां देखकर अभिनेता सरप्राइज हो गए। अनुपम ने इससे जुड़ा वीडियो पोस्ट पर बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु की खूब वाहवाही की है। 

    अनुपम खेर ने कहा, ‘मेरे पास घर की दीवारों पर कई अवॉर्ड हैं। लेकिन ये बढ़िया है। उसने घर में कोई जगह नहीं छोड़ी है। ट्रॉफी के बाद ट्रॉफी हर जगह दीवारों पर, कोठरी में, फर्श पर।’ इसके बाद अनुपम खेर के कहने पर  सिंधु पीवी मिले अवार्ड के बारे में जानकारी भी दी।’ वीडियो में अभिनेता आगे कहते दिखाई दिए- ‘वह 8 साल की उम्र से मेडल जीत रही हैं। मैं बहुत अभिभूत हूं। यह भारत की झील है। यह देश का गौरव है। एक प्रेरक नायक। प्रोत्साहित करना जय हिन्द।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

     

    अनुपम खेर के साथ एक शेयर पोस्ट किया कर सिंधु पीवी ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने भारतीय सिनेमा के महान लोगों में से एक के साथ समय बिताया। इस यात्रा के दौरान हमने ढेर सारी यादें बनाईं, खूब हंसे, खूब बातें कीं। मुझे नहीं पता कि एक घंटा कहां चला गया।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

     

    फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट कर खूब रिएक्शन दिए हैं।