Martina Hingis

    Loading

    स्विस टेनिस की पूर्व खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस अपना 41 वां जन्मदिन (Martina Hingis Birthday) मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 30  सितंबर 1980 में हुआ था। वह पुरुषों और महिलाओं दोनों श्रेणियों में अब तक की सबसे कम उम्र की ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी हुई हैं।  

    जिन्होंने 1997 में ऑस्ट्रेलियन ओपन केवल 16 साल की उम्र में जीता था। उन्होंने पांच ग्रैंड स्लैम एकल खिताब, 13 महिला युगल खिताब और सात मिक्स-डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। उन्होंने 1998 में एक कैलेंडर-वर्ष युगल ग्रैंड स्लैम जीता और 2016 में एक ओलंपिक रजत पदक भी जीता। 

     पेस और मार्टिना की जोड़ी

    बता दें कि, मार्टिना हिंगिस भारतीय टेनिस की दुनिया की नई लकी चार्म रही है । कामयाबियों के लिहाज से देखें तो मार्टिना हिंगिस ने भारत की झोली में पांच ग्रैंड स्लैम खिताब दिला दिए हैं। यूएस ओपन में मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता और इसके बाद मार्टिना और सानिया मिर्जा की जोड़ी महिला डबल्स का खिताब जीतने में कामयाब रही थी।

    इससे पहले पेस और मार्टिना की जोड़ी ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता था। वहीं सानिया और मार्टिना की जोड़ी ने विंबलडन में खिताबी जीत हासिल की थी। आप इसे हिंगिस का करिश्मा कह सकते हैं या फिर ये भी कह सकते हैं कि भारतीय खिलाड़ी हिंगिस के लिए लकी साबित रहे। 

    संन्यास लेने के बाद की थी वापसी 

    संन्यास लेने से पहले हिंगिस ने अपने करियर में कुल 5 सिंग्लस ग्रैंड स्लैम और 10 डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। लेकिन लिगामेंट इंजरी के चलते उन्हें 2002 में संन्यास लेना पड़ा था। इसके बाद 2006 में हिंगिस ने डबल्स टेनिस की दुनिया में वापसी की। 2006 में उन्होंने एक अन्य भारतीय खिलाड़ी महेश भूपति के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।