PIC: Sania Mirza/Instagram
PIC: Sania Mirza/Instagram

    Loading

    नई दिल्ली: भारत की पहली ग्रैंड स्लैम जीतने वाली महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza Birthday) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस (Tennis) खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत को कई मेडल्स और ट्रॉफी दिलाई है। हालांकि, उनकी ज़िंदगी विवादों से भी भरी रही है। जिसके लिए उन्हें कई तरह के आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। 

    सानिया के जन्मदिन पर मां का भी बर्थडे 

    सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन हैदराबाद में बिताया और वहीं से टेनिस में अपने उनके करियर की भी शुरुआत की। सानिया के लिए अपना जन्मदिन काफी खास रहता है, क्योंकि इस दिन उनकी मां का भी जन्मदिन आता है। इसी वजह से यह उनके लिए दुगनी ख़ुशी का दिन रहता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

    14 साल की उम्र में की टेनिस की शुरुआत 

    सानिया मिर्जा ने 14 साल की छोटी उम्र में अपने टेनिस करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1999 में शुरुआत करने के अगले साल ही पाकिस्तान में खेले गए इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 मुकाबले में सिंगल और डबल मुकाबले में जीत हासिल की। सानिया के इस सफर 2003 का साल सबसे रोमांचक मोड़ लेकर आया, जिसमें सानिया ने विंबलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। 

    कई विवादों का किया सामना 

    सानिया मिर्ज़ा ने अपनी ज़िंदगी में कई तरह के आलोचना का सामना किया है। जब उन्हें मैच के दौरान छोटे ड्रेस पहनने पड़ते थे, तब भी कई तरह के विवाद हुए थे। मुस्लिम संगठन ने तो उनके खिलाफ फ़तवा तक जारी कर दिया था। इतना ही नहीं, उन पर तिरंगा के अपमान का भी आरोप लगा था, जिसके लिए उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी। मगर उनकी ज़िंदगी पर इन विवादों का कोई असर नहीं पड़ा और वह निरंतर अपने खेल में आगे बढ़ती गईं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

    शादी की हुई आलोचना 

    इसके अलावा उनकी शादी को लेकर भी कई चर्चे हुए। भारत-पाक उनकी शादी को लेकर जमकर आलोचना भी हुई। खासकर भारत में उनकी शादी को गलत ठहराया गया था। दरअसल पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक से सानिया मिर्ज़ा ने साल 2010 में शादी की थी। जिसके बाद से ही वह आलोचकों के निशाने पर आ गई थी।    

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

    तलाक की आ रही ख़बरें 

    वहीं, अब ऐसी ख़बरें भी है कि, सानिया मिर्ज़ा और शोएब मालिक के रिश्ते में खटास आ गई है। ख़बरों की मानें तो शोएब ने अपनी बीवी सानिया को धोखा दिया है। जिसकी वजह से उनका तलाक भी हो गया है। हालांकि, कपल ने अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।     

    सानिया मिर्ज़ा का टेनिस करियर

    • 3 फरवरी, 2003 को टेनिस करियर की शुरुआत।
    • सिंगल में 271 मैच खेले, 161 जीते
    • सिंगल में 1 WTA और 14 ITF खिताब
    • मिक्स डबल्स: ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009)
    • मिक्स डबल्स: फ्रेंच ओपन (2012)
    • मिक्स डबल्स: यूएस ओपन (2014)
    • डबल्स में 492 मैच खेले,214 जीते
    • डबल्स: 41 WTA और 4 ITF खिताब

    सानिया मिर्ज़ा को मिले पुरस्कार

    • अर्जुन पुरस्कार (2004)
    • डब्ल्यूटीए न्यू कॉमर्स ऑफ द ईयर (2005)
    • पद्मश्री (2006) [52]
    • राजीव गांधी खेल रत्न (2015) [53] पद्म भूषण (2016) एनआरआई ऑफ द ईयर (2016)