tokyo

    Loading

    टोक्यो. आज टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) का  10वां दिन है । आज यानी 1 अगस्त को भारत के खाते में एक कांस्य पदक भी जुड़ सकता है। जी हाँ आज देश ही होनहार शटलर पीवी सिंधु ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी। आज हमारी स्टार शटलर पीवी सिंधु, शनिवार को फाइनल की रेस से तो बाहर हो गई हैं। लेकिन अब उनके पास ब्रॉन्ज जीतने का आखिरी मौका है। इसी के साथ आज पुरुष हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने उतरेगी।

    गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) में भारत को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। देश और बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) को ताई जू यिंग (Tai Tzu-ying) से बीते शनिवार को करारी हार मिली है। सेमीफाइनल के इस मैच में पीवी सिंधु ताइवानी खिलाड़ी ताई से 2-0 से हार गई हैं। हालांकि सिंधु के पास आज कांस्य पदक जीतने का मौका है। जिसके लिए उन्हें आज का मैच हर हाल में अपने नाम करना होगा।

    बता दें कि इसके पहले बीते शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में पीवी सिंधु (P।V Sindhu) ने शानदार मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया था। सिंधु ने यामागुची को सीधे गेम में 21-13, 22-20 से मात दे दी थी। कांटे का ये मुकाबला रोमांचक 56 मिनट तक चला था। इसके साथ ही सिंधु सेमिफिनल में भी पहुँच गयी थी।

    इसके साथ ही आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से मुकाबला है। इससे पहले भारत ने अपने लीग के आखिरी मैच में बीते शुक्रवार को मेजबान जापान को 5-3 से हराया था। यह मैच आज शाम को 5:30 बजे खेला जाएगा। तो वहीँ शाम शाम 5:00 बजे: बैडमिंटन में महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन) के साथ होगा।