कमलप्रीत कौर (Photo Credits-Twitter)
कमलप्रीत कौर (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत के लिए रविवार का दिन बहुत खास रहा। पीवी सिंधु ने कांस्य मेडल जीत लिया तो दूसरी ओर भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए 49 साल पुराना सुखा खत्म कर दिया है। इसी कड़ी में आज का दिन भी कई मायनों में खास है। पूरे देश की निगाहें  डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur) और महिला हॉकी टीम (Women’s Hockey Team) पर टिकी हुई हैं। कमलप्रीत कौर जहां एक तरफ इतिहास रच सकती हैं तो दूसरी ओर हॉकी से उम्मीदें अब भी बरकरार है। 

    ज्ञात हो कि कमलप्रीत कौर आज डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। ऐसे में अगर वह मेडल अपने नाम करती हैं तो एथलेटिक्स में पदक लाने वाली वह पहली भारतीय बन जाएंगी। इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास बना दिया था।

    वहीं आज टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम आज क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। भारत का मैच तीन बार की ओलंपिंक विजेता ऑस्ट्रेलिया से है। यह मैच सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होगा। विश्व की 10वें नंबर की टीम टोक्यो ओलंपिक में ग्रुप स्टेज (ए) में चौथे पायदान पर है। जबकि चौथे रैंकिंग वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में टॉप पर है।