IPL 2021 LIVE | CSK vs MI: IPL 2021 के दूसरे चरण में CSK ने जीत के साथ किया आगाज, मुंबई को 20 रन से हराया | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट3 years ago

CSK vs MI: IPL 2021 के दूसरे चरण में CSK ने जीत के साथ किया आगाज, मुंबई को 20 रन से हराया

ऑटो अपडेट
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
22:42 PMSep 19, 2021

मुंबई को लगा पांचवा झटका, पोलार्ड 15 रन बनाकर आउट

मुंबई को पांचवा झटका लगा है, कायरन पोलार्ड 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जोश हेज़लवुड ने पवेलियन भेजा।

22:38 PMSep 19, 2021

13 ओवर के बाद स्कोर- 87/4

सौरभ तिवारी (24) और कीरोन पोलार्ड (15) क्रीज पर मौजूद है। दोनों पारी को सँभालने की कोशिश कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर- 87/4

22:36 PMSep 19, 2021

कप्तान कायरन पोलार्ड क्रीज पर

कप्तान कायरन पोलार्ड ने 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा के पहले ही ओवर में छक्का जड़ा। पोलार्ड सीएसके के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिला चुके हैं।

22:26 PMSep 19, 2021

मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। चेन्नई के तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने किशन को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। मुंबई का स्कोर-58/4

22:18 PMSep 19, 2021

मुंबई: 9 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन

मुंबई की टीम ने 9 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 11 और ईशान किशन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई की ओर से शार्दुल ने दो जबकि चाहर ने एक विकेट चटकाया है।

22:12 PMSep 19, 2021

8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर-48/3

ईशान किशन और सौरभ तिवारी क्रीज पर बने हुए हैं। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर-48/3

22:07 PMSep 19, 2021

मुंबई की तीसरी विकेट गिरी

मुंबई की तीसरी विकेट गिरी, सूर्यकुमार यादव मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गये है। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने चलता किया।

6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर-41/3

22:02 PMSep 19, 2021

मुंबई को लगा दूसरा झटका, अनमोलप्रीत सिंह 16 रन बनाकर आउट

मुंबई को दूसरा झटका लगा है। अनमोलप्रीत सिंह 16 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें दीपक चाहर ने बोल्ड किया है। यहाँ चाहर की दूसरी विकेट है। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर-35/2

21:58 PMSep 19, 2021

अनमोलप्रीत सिंह की बढ़िया बल्लेबाजी

अनमोलप्रीत सिंह बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने जोश हेजलवुड के ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर-34/1

21:57 PMSep 19, 2021

मुंबई को लगा पहला झटका, क्विंटन डि कॉक आउट

मुंबई को लगा पहला झटका, चाहर ने लिया क्विंटन डि कॉक का विकेट। डि कॉक 17 रन बनाकर पगबाधा हो गए।

Load More

Loading

दुबई. रविवार से इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इस बार दूसरे चरण का पहला मुकाबला बीते 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और तीन बार IPL खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच आज खेला जाएगा।

इस बार दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक और कांटेदार मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा, वहीं इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान करीब आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे ही मैदान आएंगे।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.