Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 1,201 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 32 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,05,051 और मृतकों की संख्या 1,40,060 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,370 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 64,38,395 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 23,894 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.48 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 1,76,191 होम क्वारंटाइन और 961 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में 889 मामले सामने आए थे और 12 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1,586 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में मिले 293 नए केस

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 293 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 329 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,54,249 हो गई हैं, जबकि 16,225 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,31,394 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 4,101 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 31,280 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 112,72,285 नमूनों की जांच की जा चुकी है।