
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) 140 नए मामले सामने आए। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की तादाद बढ़कर 78,73,509 और मृतक संख्या 1,47,780 हो गई है। यह जानकारी रविवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।
एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ा
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 106 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या 77,24,803 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 926 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases – 140
*⃣Recoveries – 106
*⃣Deaths – 1
*⃣Active Cases – 926
*⃣Total Cases till date – 78,73,509
*⃣Total Recoveries till date – 77,24,803
*⃣Total Deaths till date – 1,47,780
*⃣Tests till date – 7,92,49,720(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) March 27, 2022
मुंबई में 43 नए मामले, एक की मौत
मुंबई में कोरोना के 43 नए केस और एक मौत दर्ज की गई हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,829 हो गई है। शहर में अब तक 16,559 लोगों की महामारी से मौत हुई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज 26 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,037,981 हो गई है। फिलहाल शहर में 268 एक्टिव मरीज है।