nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बड़ा हादसा हो गया। यहां के सरगुजा जिले (Surguja district) में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (Bharatiya Janata Party’s State President) के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद से ही शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के उदयपुर नर्सरी के करीब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव (Arun Saw) के काफिले का वाहन गुरुवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    जानकारी के अनुसार इस घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि साव शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरूवार को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। 

     अरुण साव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब साव का काफिला उदयपुर नर्सरी के करीब पहुंचा, तब पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज किया जा रहा है।