
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहर स्थित औद्योगिक इलाके में मंगलवार को राखड़ (फ्लाई ऐश) एकत्र करने के दौरान मलबा धंसने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 15वर्षीय एक लड़की घायल हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रायपुर सिटी के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने कहा कि, सिलतरा के गांव सकरा के पास राख उत्खनन स्थल पर राख गिरने से 5 लोगों के मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जमीन मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
Chhattisgarh | 3 people died after 5 people got buried in debris due to falling ash at an ash excavation site near Siltara’s village Sakra. Police registered a negligence case against the land owner: Abhishek Maheshwari, Additional SP Raipur City pic.twitter.com/atHTO3Of7e
— ANI (@ANI) January 31, 2023
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और पीड़ितों को मलबे से निकाला। अधिकारी ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायल को बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट के साथ)