Loading

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से आ रही एक प्रमुख खबर के अनुसार यहाँ पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला का शव एकसाथ पेड़ पर लटकता हुआ बरामद किया है।  ख़बरों के मुताबिक दोनों के बीच आपसी रिश्ता ससुर-बहू के होने का बताया जा रहा है।  लेकिन बीते शुक्रवार को दोनों के शव बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में पेड़ पर झूलते हुए दिखे।  पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  फिलहाल पुलिसमामले में मर्ग कायम कर तहरीर में जुट गई है। 

    वहीं अब पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से हुई पूछताछ में ये पता चला कि बहू और ससुर के बीच नाजायज प्रेम संबंध था।  ख़बरों के मुताबिक 4 महीने पहले ही दोनों ससुर-बहु अचानक ही गांव से गायब हो गए थे।  इसके बाद बीते शुक्रवार को दोनों का शव कनेरी गांव के ही एक पेड़ पर ही लटकता पाया गया है।  ये खुदकुशी है या कुछ और इसका पता लगाने के लिए भी फिलहाल पुलिस जांच जारी है।  

    मार्च में गायब थे ससुर-बहू

    इधर पुलिस ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि खेलू राम केवट (50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35) के बीच कई दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था।  वहीं उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था।  हालाँकि बाद में दोनों के प्रेम के बारे में उनके परिवार वालों को पता चल गया था।  इसके बाद से ही बीते मार्च महीने में एक दिन दोनों अचानक ही अपने घर से गायब हो गए।  इसके बाद अब शुक्रवार को इनका शव बरामद हुआ है।  पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने यह भी कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद इन लोगों के परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था।  दोनों को समुचित समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे फिर भी नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। 

    मदद की आड़ में कर बैठे प्यार 

    घटना पर पुलिस ने और जानकारी देते हुए बताया कि चकि मृतक खेलूराम बहुत ही मददगार प्रवृत्ति का था।  गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है और उसे मिर्गी के दौरे भी आते हैं।  खेलूराम अक्सर उसकी मदद के लिए उनके घर जाया करता था।  इसी दौरान खेलु का गीता से संपर्क बढ़ा और फिर ये रिश्ता नाजायज प्यार में बदल गया।  ख़बरों के नुताबिक गीता के दो छोटे-छोटे बच्चे (लड़के) हैं।  जिसमे से एक 6 साल का, तो वहीं दूसरा 4 साल का।  जबकि खेलूराम के खुद के 5 बड़े बड़े बच्चे हैं।  वहीं कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत भी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक जांच जारी है।