सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits-ANI Twitter)
सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: छत्तीगढ़ (Chhattisgarh Politics) में पहले सीएम की कुर्सी को लेकर घमासान मचा था। इन सब के बीच बीजेपी नेता डी पुरंदेश्वरी (D Purandeswari) के एक विवादित बयान ने सियासी पारा गरमा दिया है। दरअसल बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर के दौरान पुरंदेश्वरी ने सीएम बघेल और उनके मंत्रिमंडल के बारे में बेतुका बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अगर पीछे मुड़कर थूक दे तो मुख्यमंत्री बघेल और उनका मंत्रिमंडल उसमें बह जाएगा। पुरंदेश्वरी के बयान पर अब सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आसमान में थूकोगे तो थूक खुद के चेहरे पर गिरता है।

    छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि भाजपा में जाने के बाद डी पुरंदेश्वरी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आएगी। जब वे हमारे साथ थी तब वह ठीक-ठाक थी लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनकी क्या स्थिति हो गई। आसमान में थूकोगे तो थूक खुद के चेहरे पर गिरता है।

    भूपेश बघेल का पलटवार-

    ज्ञात हो कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि एक बार आप पीछे मुड़कर थूकेंगे तो उस थूक में भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। संकल्प के साथ आपको काम करना पड़ेगा। आपके परिश्रम से 2023 में भाजपा ज़रूर सत्ता में आएगी।