
बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दौरे पर हैं। उन्होंने बिलासपुर (Bilaspur) में आयोजित परिवर्तन महा संकल्प रैली में हिस्सा लिया और जनता का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। बोले कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ की जनता कह रही है और नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे।
#WATCH अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था… छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है। आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है… : बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/MBzMvnoQOF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023
आपका सपना मोदी का संकल्प
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भ्रस्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं। अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है। आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है।
#WATCH पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं। यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया… जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी तब… pic.twitter.com/pp1bmM8N3D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023
यह है मोदी मॉडल
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं। यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी तब छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया को मिलता था लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने एक वर्ष में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं। यह है मोदी मॉडल।
#WATCH मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है… अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी। मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है लेकिन आप माताओं-बहनों को सतर्क रहना होगा। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि मोदी ने क्या कर… pic.twitter.com/dpcSpQW8aS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023
मोदी यानी गारंटी पूरी करने की गारंटी
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है।अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी। मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है लेकिन आप माताओं-बहनों को सतर्क रहना होगा। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया, वे गुस्से से भरे हुए हैं, उनकी नींद हराम हो गई है। इस डर के कारण वे नए-नए खेल खेल रहे हैं। अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं।