File Photo : PTI
File Photo : PTI

    Loading

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital) में खराब मौसम (Bad Weather) के कारण सोमवार को आठ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, देहरादून के लिए डायवर्ट (Eights flights diverted) किया गया है। यह जानकारी दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) के सूत्रों ने दी।

    दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। हालांकि, उमस भरी सुबह और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बदले मौसम से काफी राहत मिली। शहर में बारिश के साथ गरजने वाले बादल और सुहावनी हवाएं 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं।

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 63 फीसदी रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।