उप राज्यपाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना, विधानसभा में सभी MLA गुजारेंगे रात, जानें…

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक दिल्ली विधानसभा में धरने पर बैठ गए। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ जांच और इस्तीफे की मांग को लेकर यह विधायक धरना दे रहे है। आप के सभी विधायक आज रातभर विधानसभा में ही रहेंगे और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का विरोध करेंगे।  आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस बात की जानकरी दी है। 

    आम आदमी पार्टी के विधायकों का आरोप है कि, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरानमौजूदा उपराज्यपाल ने  कथित रूप से 1,400 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। इसकी जांच होनी चाहिए।

    आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि सक्सेना ने 2016 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का अध्यक्ष रहने के दौरान अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बदलने के लिए दबाव डाला था।  पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम विरोध में दिल्ली विधानसभा में रात भर रुकने और उपराज्यपाल के खिलाफ जांच की मांग करने जा रहे हैं।” इससे पहले दिन में, पाठक ने भी कथित घोटाले की जांच की मांग की।  

    उपराज्यपाल के पद से हटाया जाए

    आम आदमी पार्टी ने कहा कि, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की रेड होनी चाहिए। यह मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का मामला है। पार्टी ने कहा कि, उपराज्यपाल के खिलाफ जब तक जांच चले, तब तक उन्हें उप राज्यपाल के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इन्हें पद से हटाया जाए।