shrikant-tyagi
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में एक महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहे आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। महिला से बदसलूकी के बाद से ही श्रीकांत त्यागी पुलिस से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा था। श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने आठ टीमें बनाई थी। जो लगातार श्रीकांत त्यागी की तलाश में लगी थी।  

    बता दें कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद राज्य में जमकर सियासी बवाल भी हुआ और लोगों ने श्रीकांत त्यागी की आलोचना की। इसमें बीजेपी के नेता भी शामिल थे।

    गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी की हरकत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (अनाधिकार प्रवेश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (धमकी देना) के तहत आरोप लगाए गए। पुलिस आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि त्यागी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम का ऐलान भी किया था।