Delhi AIIMS
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का बुधवार (23 नवंबर) सुबह 7:00 बजे से सर्वर डाउन बताया जा रहा है। इसकी वजह से मरीजों और दूसरे मेडिकल संबंधित कार्यों में काफ़ी दिक्कतें आ रही हैं। एम्स प्रशासन का कहना है कि, उनकी वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ है। इस कारण एम्स की सभी प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं प्रभावित हुईं हैं। पर्ची बनाने, रिपोर्ट देने सहित अन्य सभी प्रकार के काम शामिल हैं। फिलहाल इस दिशा में काम चल रहा है। आईटी विभाग से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, AIIMS दिल्ली का सर्वर बुधवार सुबह सात बजे से डाउन है। ओपीडी और नमूना संग्रह मैन्युअल रूप से संभाला जा रहा है। लेकिन कई सेवाएं प्रभावित हुई है। जिनकी वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन सर्वर को बहाल करने की कोशिश कर रहा है और संभावित साइबर हमले की बातें सामने आने के बाद आईटी विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ बैठकें कर रहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण ओपीडी और नमूना संग्रह सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। 

    एम्स में आते हैं लाखों मरीज

    गौरतलब है कि, दिल्ली एम्स देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, यहां देश के हर कोने से लाखों मरीज उपचार के लिए यहां आते हैं। रोजाना की तरह आज भी बड़ी संख्या में मरीज एम्स पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।