baba-ka-dhaba-owner-kanta-prasad-received-death-threats-suspects-youtuber-gaurav-wasan

खबरों की मानें तो, कांता प्रसाद (Kanta Prasad) को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

Loading

मुंबई. सोशल मीडिया के माध्यम से मशहूर हुए ‘बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) के बारे में एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो, कांता प्रसाद (Kanta Prasad) को जान से मारने की धमकी मिल रही है। वहीं, अब कांता प्रसाद (Kanta Prasad) के वकील को इसके पीछे सोशल मीडिया पर फेमस करने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन (Gaurav Wasan) का हाथ होने का शक है। हालाँकि, अभी तक गौरव के खिलाफ कोई सबूत हाथ नहीं लगा है। वहीं, गौरव ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित लोकप्रिय भोजनालय ‘बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) को कई लोग उनके ढाबे को जलाने की धमकी दे रहे हैं। कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने इसके खिलाफ दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। कांता प्रसाद का आरोप है कि अचानक फेमस होने की वजह से कई लोग अब उनसे जलने लगे हैं। क्योंकि उनकी कभी भी किसी से कोई दुश्मनी नहीं रही, लेकिन अब उन्हें फोन पर धमकाया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

वहीं, कुछ लोग ढाबे पर आकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। खबरों के मुताबिक, कांता प्रसाद (Kanta Prasad) की शिकायत पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालाँकि, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

मालूम हो कि, कुछ महीनों पहले ‘बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो यू-ट्यूबर गौरव वासन ने शूट किया था और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में कांता प्रसाद खाना न बिकने के चलते काफी मायूस और रोते हुए नज़र आये थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग ‘बाबा का ढाबा’ में खाना खाने आने लगे। देखते ही देखते ‘बाबा का ढाबा’ काफी फेमस हो गया। इसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आया। फेमस होने के बाद कांता प्रसाद ने गौरव पर धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया। कांता प्रसाद (Kanta Prasad) का कहना था कि उन्हें विदेश से कई लोगों ने पैसे डोनेट किये हैं। लेकिन, गौरव ने यह सारे पैसे खुद के पास रख लिए।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)