नई दिल्ली. नामी उद्द्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं! दरअसल, यह तस्वीर एक बारात की है जिसमें एक मां रोजी-रोटी के लिए सिर पर लाइट रखे दूल्हे के घोड़े के पीछे चल रही है। और हां, इस मां ने अपने मासूम बच्चे को कपड़े की झोली बनाकर कंधे से लटका रखा है। पब्लिक यह फोटो देखकर इस मां को हिम्मत और जज्बे को सलाम कर रही है।
I feel like I put in too much effort sometimes. And then I saw this photo! My salute! pic.twitter.com/i8vUbLybB6
— Harsh Goenka (@hvgoenka) March 21, 2021
हर्ष गोयनका ने इस तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे लगता है कि मैं कभी-कभी बहुत मेहनत करता हूं, और फिर मैंने यह तस्वीर देखी! सैल्यूट है!’
इस तस्वीर पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”रोशनी लिए फिरते हैं, चूल्हा घर का जलाने के लिए। ” वहीं, @tikkitakkka नाम की एक यूजर ने लिखा, ”इसमें सलाम करने जैसा कुछ नहीं है। इसमें हमारे समाज की दुखद परिस्थितियों को दर्शाया गया है कि एक मां को जीवित रहने के लिए ऐसे काम करने पड़ते हैं। इसे संरक्षण देना बंद करो”
बता दें, खबर लिखे जाने तक इस फोटो को 11 हजार से अधिक लाइक्स और 1,300 से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, इस तस्वीर को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।