दिल्ली में फिर से श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस: पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति का किया टुकड़ा, फ्रिज में रख ऐसे लगाते थे ठिकाने

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder) जैसी ही एक घटना फिर से हुई है। लेकिन इस बार किसी महिला या युवती की मौत नहीं हुई है, बल्कि एक युवक की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अपने पति के कई टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया और धीरे-धीरे पास के मैदान में फेंक दिया। फिलहाल इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच (Delhi Crime Branch) की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में CCTV वीडियो सामने आया है।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली (East Delhi) में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में काटकर उसे फ्रीज में रखा गया था। जिसके बाद हत्यारे रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक देते थे।

    हत्या की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कुछ समय से इलाके में शव के टुकड़े मिल रहे थे। इसको लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है।

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपने पति को मार डाला और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसे फ्रिज में रखा। धीरे धीरे शव के टुकड़ों को वह पास के मैदान में फेंकती थी।