नई दिल्ली.राजधानी दिल्ली से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज यहां राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को पेश किया गया। वहीं कोर्ट में आज CBI ने कहा कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए 3 दिन की और रिमांड और दी जाए। ऐसे में आज कोर्ट ने CBI की बात को सुनते हुए सिसोदिया की 2 दिन की रिमांड और बढ़ा दी है। वे अब 6 मार्च तक CBI की रिमांड में होंगे।
Delhi excise policy case | Rouse Avenue Court extends former Delhi minister Manish Sisodia’s CBI remand till 6th March pic.twitter.com/evaYTfqNFp
— ANI (@ANI) March 4, 2023
इसके साथ ही CBI ने कोर्ट को बताया कि सिसोदिया से पूछताछ की रिकॉर्डिंग सीडी में है। पूछताछ के लिए अभी अन्य आरोपियों के साथ उनका आमना-सामना नहीं हुआ है। वहीं जज ने CBI से सिसोदिया के केस की डायरी मांगी है। सिसोदिया के वकील ने कहा कि, जांच में सहयोग न करना रिमांड का कोई आधार नहीं है। CBIके दावे झूठे हैं कि, सिसोदिया जांच में पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं।
#WATCH | Arrested former Delhi Deputy CM Manish Sisodia brought to Rouse Avenue Court at the end of his 5-day CBI custody pic.twitter.com/EJQgFo0KIs
— ANI (@ANI) March 4, 2023
पता हो कि, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस पर भी उनके वकील ऋषिकेश ने बताया कि, विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की कोर्ट में यह आवेदन दिया गया है, जिन्होंने आज शनिवार के लिए यह सुनवाई तय की है। फिलहाल कोर्ट ने अब से कुछ देर पहले इस मामले में सिसोदिया की जमानत की अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।
Excise policy case | Delhi Court fixes March 10 for hearing in the bail plea of arrested former Delhi Deputy CM Manish Sisodia. Court issues notice to CBI on Sisodia’s bail plea
— ANI (@ANI) March 4, 2023
जानकारी दें कि, CBI ने अब रद्द की जा चुकी साल 2021-22 की आबकारी नीति बनाने एवं उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में बीते रविवार को पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। CBIकी मानें तो गिरफ्तार करने से पहले सिसोदिया से आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी, लेकिन उनके जवाब कथित रूप से संतोषजनक नहीं पाए गए थे।