अंतिम सफर पर निकले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, सफेद फूलों से सजाया गया एम्बुलेंस को

    Loading

    मुंबई: अभिनेता-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) पिछले डेढ़ महीने से जिंदगी से जूझ रहे थे। लेकिन बुधवार यानी 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। 40 दिन पहले दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की एक टीम  उनका इलाज कर रही थी, लेकिन राजू श्रीवास्तव ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और पिछले 40 दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे।

    आज कॉमेडियन का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। राजू श्रीवास्तव ने निधन के बाद उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की थी। राजू का अंतिम सफर शुरू हो गया है। कॉमेडियन की अंतिम यात्रा दशरथपुरी से शुरू हुई है। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें आप देख सकते हो कि शव वाहन को सफेद फूलों से सजाया गया है। उनको अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे हैं। नजर डाले इन तस्वीरों पर- 

     

    जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त की सुबह वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर गिर पड़े थे। इस बार उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया। उस वक्त उन्हें अस्पताल के आईसीयू विभाग में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई। इसके बाद उसे होश नहीं आया। अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह 10:20 बजे राजू श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया गया।