नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Corona Updates) की रफ्तार धीमी जरूर हो गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के भीतर देश में 28 हजार 204 नए कोरोना के मामले आए हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी कोविड (COVID-19) ने तांडव बरपाया हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अच्छी बात यह है कि पिछले एक महीने से दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1% या उससे कम है।
बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल कोरोना वायरस के 39 पॉजिटिव मामले आए थे और पॉजिटिविटी 0.8% थी। पॉजिटिविटी पिछले एक महीने से लगातार 1% या उससे कम बनी हुई है। दूसरी वेव में भी 80% से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट था।
दिल्ली में कल कोरोना वायरस के 39 पॉजिटिव मामले आए थे और पॉजिटिविटी 0.8% थी। पॉजिटिविटी पिछले एक महीने से लगातार 1% या उससे कम बनी हुई है। दूसरी वेव में भी 80% से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट था: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन pic.twitter.com/EZuZIgZt0U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2021
स्वास्थ मंत्री ने कहा कि आगे के लिए दिल्ली सरकार 37,000 बेड की तैयारी कर रही है। इसमें 12,000 ICU बेड होंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना 28,204 नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 147 मरीजों की जान चली गई है।